फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार का आरोपी युवक गिरफ्तार, हिरासत में बिगड़ी तबियत

Tue, 22 Sep 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रूद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाकर उससे दुराचार करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक हिरासत में देर शाम आरोपी की तबियत बिगड़ गई। इस पर उसे हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चर्चा है कि आरोपी ने हिरासत में खा लिया था लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज विनोद सिंह फत्र्याल ने बताया कि बीते दिनों शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा था कि शांति विहार कालोनी निवासी संजय नामक युवक उसकी 15 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने किशोरी को चंडीगढ़ से बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आरोप है कि इस दौरान युवक ने किशोरी से दुराचार भी किया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार की सुबह पुलिस ने आरोपी युवक संजय को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें