फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा के साथ दुष्कर्म करने वाले को आजीवन कारावास

Thu, 30 Aug 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
विज्ञापन

विज्ञापन

 पंतनगर थाना क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के अभियुक्त को प्रथम अपर जिला जज रुद्रपुर की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 80 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। मामले में वृद्धा की मौत के बाद दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। साक्ष्य न मिलने पर दो आरोपियों को बरी कर दिया गया।
रुद्रपुर जिला कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता दीपक अरोरा से मिली जानकारी के अनुसार, 24 मार्च 2016 को होली के दिन पंतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ पड़ोस में होली खेलने गया था। घर वापस लौटने के दौरान उसने देखा कि क्षेत्र के ही फुलबाग निवासी अभिषेक तिवारी, जाहिद खान और अख्तर बेग उसकी 70 वर्ष की बुजुर्ग सास को गेहूं के खेत से उठाकर ला रहे हैं। उसे देखने के बाद तीनों सास को छोड़कर फरार हो गए। सास ने बताया कि तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान सास की मौत भी हो गई। मामले में युवक ने 24 मार्च को ही पंतनगर थाने में अख्तर, अभिषेक और जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 25 मार्च को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल होने के बाद मामला प्रथम अपर जिला जज संजीव कुमार की अदालत में पहुंचा। इस पर अपना फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश संजीव कुमार ने आरोपी अभिषेक तिवारी को आजीवन कारावास के साथ ही 80 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले में जाहिद खान और अख्तर बेग के खिलाफ कोई साक्ष्य न मिलने पर दोनों को कोर्ट से राहत मिल गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें