काशीपुर विकास प्राधिकरण बन गया है। मंडल आयुक्त प्राधिकरण के अध्यक्ष, जिलाधिकारी उपाध्यक्ष और एसडीएम सचिव होंगे।
काशीपुर विकास प्राधिकरण की घोषणा जनवरी 2017 में ही गई थी, लेकिन स्टॉफ नियुक्त नहीं हुई थी। अब तक जेई की नियुक्ति नहीं होने से नए मकान बनाने वालों के नक्शे पास नहीं हो रहे हैं, जिससे लोगों को एसडीएम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे है।
अब जल्दी जेई के कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। एसडीएम विनीत तोमर ने बताया कि काशीपुर प्राधिकरण बन गया है। प्राधिकरण के मंडलायुक्त अध्यक्ष, जिलाधिकारी उपाध्यक्ष और एसडीएम सचिव होता है।
250 वर्ग मीटर तक के नक्शे प्राधिकरण के सचिव पास करेंगे वहीं इससे अधिक भूमि के नक्शे जिलाधिकारी द्वारा पास किए जाएंगे। कहा कि जेई सहित कर्मचारियों की नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द पूरी हो जाएगी। प्राधिकरण के अनुसार ही क्षेत्र का विकास होगा।