फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड मास्टर का जाति प्रमाण पत्र जांच के घेरे में

Tue, 06 Feb 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

 शिक्षा विभाग ने फर्जी दस्तावेजों से नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के खिलाफ जांच तेज कर दी है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने नियुक्ति में गड़बड़ी की आशंका पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिलियापुर के हेड मास्टर के जाति प्रमाण पत्र की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
शिक्षा में फर्जी नियुक्तियों के खुलासे के लिए गठित एसआईटी ने सितारगंज ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिलियापुर में प्राध्यापक के रूप में तैनात माखन मंडल के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। नियुक्ति में गड़बड़ी की आशंका पर एसआईटी ने प्राध्यापक का जाति प्रमाण पत्र, नियुक्ति पत्र समेत नियुक्ति से संबंधित विभिन्न दस्तावेज तलब किए हैं। सितारगंज ब्लॉक के बीईओ के माध्यम से प्रमाण पत्र एसआईटी को भेजे गए हैं।

इससे पूर्व शिक्षा विभाग ने गदरपुर ब्लॉक में जूनियर हाइस्कूल में तैनात शिक्षक श्रीराम को फर्जी जाति प्रमाण के आधार पर नियुक्ति लिए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया था। हालांकि उनके कोर्ट जाने के बाद जांच कमेटी दोबारा उसका पक्ष सुन रही है। उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई होने की उम्मीद है। इधर, बीईओ (बेसिक) रवि मेहता ने बताया कि हेड मास्टर माखन मंडल की नियुक्ति अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र से हुई है। जांच के दौरान एसआईटी को जाति प्रमाण में गड़बड़ी की आशंका है। इसी क्रम में एसआईटी ने प्राध्यापक के नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज तलब किए थे। बीईओ सितारगंज के माध्यम से प्राध्यापक के दस्तावेज एसआईटी को भेज दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें