Income tax Fraud, ITR, SMS Fraud, phishing attacks
आयकर विभाग विभाग ने कुमाऊं के तीन जिलों में मैन पावर सप्लाई और वर्क कांट्रेक्ट का काम करने वाली यूपी, उत्तराखंड की पांच कंपनियों में दो करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी है। विभाग ने चारों कंपनियों के खिलाफ जीएसटी एक्ट के तहत नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर चोरी टैक्स की रकम अदा करने के निर्देश दिए हैं अन्यथा उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
आयकर विभाग एसटीएफ के उप आयुक्त रजनीश यशअवस्थी ने बताया कि ऊधम सिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के 15 सरकारी संस्थानों में मैन पावर सप्लाई के लिए टीडीएस मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव की विलीव सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, ऋषिकेश की एए फाउंडेशन फॉर सेफ्टी, वर्क कांट्रेक्ट सर्विसेज के लिए बनबसा (टनकपुर) के पावर स्टेशन में आरके कांट्रेक्टर और सरकारी भवनों का निर्माण एवं मरम्मत का कार्य गाजियाबाद की वीके कांट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करती है।
बताया कि इन कंपनियों के डाटा का एनालिसिस किया तो सामने आया कि करीब 15 करोड़ का काम कर कंपनियों ने दो करोड़ रुपये के जीएसटी की चोरी की है। साक्ष्य जुटाने के लिए एसटीएफ द्वारा ई-वे बिल, जीएसटी पोर्टल और सरकारी विभागों के बैंक खातों का मिलान किया, जिसमें टैक्स चोरी होने की पुष्टि हुई। इसके आधार पर पांचों कंपनियों के खिलाफ जीएसटी एक्ट के तहत नोटिस जारी कर चोरी टैक्स की अदायगी के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।