फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में शक्ति स्क्वायड ने दो मनचले दबोचे, बाइक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। कोतवाली पुलिस की शक्ति स्क्वाएड ने मंगलवार को डिग्री कॉलेज रोड पर छात्राओं पर छींटाकशी करते दो मनचलों को पकड़कर उनकी बाइक सीज कर दी।
विज्ञापन


कुछ दिन से डिग्री कॉलेज और बालिका इंटर कॉलेज के आसपास छात्राओं से छेड़खानी की शिकायतें लगातार मिल रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए सीओ के निर्देश पर पुलिस ने महिला एसआई पिंकी धामी के नेतृत्व में पांच सदस्यों की टीम को सादी वर्दी में तैनात की थी।
विज्ञापन

महिला एसआई ने बताया कि मंगलवार को डिग्री कॉलेज रोड पर छात्राओं से छींटाकशी करते बाइक सवार दो मनचलों को टीम ने पकड़कर उनकी बाइक सीज कर दी है।

उधर, शक्ति स्क्वाएड के मोबाइल नंबर भी डिग्री कॉलेज और जीजीआईसी में छात्राआें के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, इन नंबरों पर छात्राएं मनचलों की सूचना दे सकती हैं। टीम तीन दिनों में छह से अधिक मनचलों को पकड़ चुकी है। सीओ कमला बिष्ट ने कहा कि मनचलों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। मनचलों के परिजनों को थाने बुलाकर हिदायत दी जा रही है। कहा कि दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें