फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने पर टोका तो पति ने गटका जहर

Tue, 30 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब पीने पर पत्नी के टोकने से भड़के अधेड़ ने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर अलग-अलग जगहों पर तीन युवकों ने जहर पी लिया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह ग्राम जमुनावाला अफजलगढ़ निवासी विरेंद्र (45) पुत्र खुशहाल सिंह को परिजन गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले आए, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विरेंद्र की मौत कीटनाशक के सेवन से हुई थी। 

मृतक खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसका बड़ा बेटा शैलू किसी फैक्ट्री में नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा मनीष घर पर रहता है। मनीष ने बताया कि पिता शराब पीने के आदि थे। आए दिन शराब पीने को लेकर घर में कलह होती थी। रविवार रात भी पिता घर पर शराब पीकर आए थे। मम्मी ने रोजाना की तरह शराब पीने पर टोका तो तैश में आकर उन्होंने जहर पी लिया। 
विज्ञापन


जहर के सेवन से तड़प रहे पिता का उपचार कराने के लिए वह कई अस्पतालों में ले लिया, लेकिन सभी ने हालत नाजुक बताकर भर्ती करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

उधर अज्ञात कारणों से मोहल्ला पक्काकोट निवासी ऋषभ (18), ग्राम करनपुर निवासी शशिबाला (40) और ग्राम कुंडेश्वरी निवासी सुखदेव (19) ने जहर पी लिया था। तीनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें