फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न ने बोझ बना दी थी भावना की जिंदगी

Wed, 01 Aug 2018 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
भावना का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विवाहिता की आत्महत्या के मामले में परिजनों ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने कहा कि पति और सास की गैरमौजूदगी में मृतका की ननदें उसे प्रताड़ित करती थीं, जिस कारण उसे आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। पुलिस ने आरोपी दो ननदों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


सितारगंज के वार्ड संख्या दो निवासी महेंद्र सिंह बोरा ने सोमवार को कोतवाली में पत्नी भावना बोरा के बैराज में डूबने जाने की शिकायत की थी। कहा कि उसे वह बैराज पर नहीं मिली। इससे पहले की पुलिस गुमशुदगी दर्ज करती नानकमत्ता के नानकसागर बैराज के पश्चिमी गेट की ओर पानी में भावना का शव उतराता मिला।

एसएसआई मदन मोहन जोशी ने बताया कि मंगलवार को विवाहिता के मामा भवानीपुर जोखिया थाना तल्लीताल जिला नैनीताल निवासी त्रिलोक सिंह खोलिया ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि भावना की शादी नौ दिसंबर 2017 को महेंद्र से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराली उसे प्रताड़ित करते थे। भावना ने अपनी मां और परिजनों को फोन पर इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पति महेंद्र और सास की गैरमौजूदगी में भावना की विधवा ननद सुनीता बोरा और ममता बोरा उसे प्रताड़ित करती थीं, जिस कारण वह तनाव में रहती थी। कहा कि पति और सास को समझाने पर वह हमेशा सुनीता और ममता का पक्ष लेते थे। परिजनों ने अंदेशा जताया कि ससुरालियों की प्रताड़ना के कारण भावना आत्मघाती कदम उठाया। इस पर पुलिस ने ननद सुनीता और ममता के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें