फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रोवर मेडिकल स्टोर पर छापा, दुकान सील

Thu, 02 Apr 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने इंदिरा कालोनी के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छापे में दुकान में कई नशे और एक्सपायरी दवाएं बरामद की गई हैं। खरीद-बिक्री का रजिस्टर भी नहीं मिला। इसके चलते दुकान को प्रशासन ने सील कर दिया है। दुकान स्वामी से दुकान के लाइसेंस दिखाने के लिए विभाग ने समय दे दिया है।
विज्ञापन

 इंदिरा कालोनी में ग्रोवर मेडिकल स्टोर है। प्रशासन को यहां पर नशे की दवा बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इस पर एसडीएम विजय कुमार जोगदंडे, ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार और गौरव कटियाल की टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। ड्रग विभाग की टीम ने दुकान की सघन तलाश ली। इस दौरान नशे की दवाएं, एक्सपायरी दवाएं मिली। टीम ने दवाएं जब्त कर लीं। इसके अलावा खरीद-बिक्री का रिकार्ड भी दुकान में मौजूद नहीं था। दुकान स्वामी ने कोई कागजात नहीं दिखाए। दुकान पर बैठे युवक हरीश ग्रोवर से प्रशासन ने लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। अलबत्ता उसने यह दुकान अपने भाई गुलशन ग्रोवर के होने की बात कही। टीम ने बरामद दवाओं की सूची बनाकर उस पर दुकान पर बैठे युवक से हस्ताक्षर भी कराए। दुकान में मानकों के विपरीत कई दवाएं मिलने पर एसडीएम ने दुकान को सील करा दिया। एसडीएम ने बताया कि दुकान स्वामी से दुकान और दवाओं से संबंधित दस्तावेज लाने को कहा गया है। कागजात नहीं दिखाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें