फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को गोली मारकर प्रेमी ने की खुदकुशी

Sat, 18 May 2019 11:55 PM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नरेश और आरती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवार वालों के दबाव में प्रेमिका के दूरी बनाने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। दिलदहला देने वाली घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीण इस घटना से सन्न हैं। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


ग्राम खटोला नंबर दो निवासी नरेश सिंह (22) पुत्र परमी सिंह सिडकुल के अशोका लीलैंड कंपनी में श्रमिक था। वह चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि चरणपुर गांव की लड़की आरती (20) से उसका प्रेम प्रसंग था। संपन्न परिवार की होने की वजह से आरती के परिजनों को दोनों की नजदीकियां पसंद नहीं थीं। इसके चलते करीब दो से तीन साल पहले आरती के परिजनों ने उसकी पढ़ाई बंद कराने के साथ नरेश से दूरी बनाने की हिदायत दी थी, तबसे नरेश भी गुमसुम रहने लगा था।

ताया जा रहा है कि नरेश ने शनिवार दोपहर डेढ़ बजे आरती को फोन करके गांव के नाके पर स्थित दुकान के पास बुलाया था। आरती गांव की एक युवती के साथ नाके पर पहुंची। युवती के मुताबिक वह आरती को पहले से वहां खड़े युवक के पास छोड़कर पानी पीने पास में स्थिति धर्म सिंह के घर चली गई। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर जब घर से बाहर आई तो आरती खून से लथपथ सड़क पर तड़प रही थी। सूचना पर पहुंचे परिजन आरती को अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद राकेश ने अपने घर से लगे एक खेत में जाकर खुद को गोली मार ली। सूचना पर पहुंची दिनेशपुर, पंतनगर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें