फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से अश्लील बातें करने पर भड़के, हंगामा

Mon, 03 Jun 2019 12:07 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाजपुर में कोतवाल का घेराव करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोबाइल पर अश्लील बात करने के मामले में विहिप के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर कोतवाल जीबी जोशी का घेराव कर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस ने आरोप लगाया कि मोबाइल पर अभद्रता और अश्लील बात कर लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे मामलों को विहिप बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


रविवार को विहिप के कई कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मोबाइल पर महिला से अश्लील बात करने और अभद्रता करने के मामले में केस दर्ज नहीं होने पर रोष जताते हुए हंगामा किया। कोतवाल जोशी ने मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। 

आरोप है कि तीन-चार दिन से एक युवक एक महिला को लगातार फोन पर अश्लील बात कर रहा है और विरोध करने पर अभद्रता कर रहा है। शनिवार को महिला की ओर उसके पति ने तहरीर दी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


इस पर विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस, राजेश पाठक, गनेश यादव, विशाल दक्ष, अरुण भारद्वाज, तेजप्रकाश शर्मा, सचिन गौतम, सतीश गर्ग, अंकित कुमार, शिव राजहंस आदि थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें