फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डेंगू के पांच मरीज भर्ती

Fri, 04 Nov 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में इस हफ्ते के भीतर पांच डेंगू के संभावित मरीज भर्ती होने के कारण स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। पिछले तीन महीने से जिले में चल रहा डेंगू का बुखार अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। 
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। 

हालांकि पांचों मरीजों का डेंगू का बुखार इतना संदिग्ध नहीं मानते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी में रेफर नहीं किया गया। वहीं भर्ती मरीजों की हालत में तेज गति से सुधार हो रहा है। ड्यूटी पर तैनात स्मृति पाटनी ने बताया कि मरीजों को समय पर दवाई उपलब्ध कराई जा रही है।

अस्पताल में भर्ती मरीजों में एक सितारगंज और नानकमत्ता क्षेत्र का है। वहीं बाकी तीन मरीज शहर के हैं। मरीजों में सावित्री पति उप्पल राय शहर की खेड़ा कालोनी, धर्मवती पति धर्मपाल रम्पुरा, करण पुत्र छोटे लाल नानकमत्ता, राहुल पुत्र हरीलाल वार्ड 11 और खतीब अहमद पुत्र जमील अहमद सितारगंज शामिल है। मरीजों में करण और राहुल के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल की ओर से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें