फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 13 Sep 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में डकैती योजना बना रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक तमंचा, कारतूस, लोहे की रॉड के साथ ही दस चाबियों और आलानकब बरामद हुआ। बाद में पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि शुक्रवार देर रात ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस एसओ सुशील कुमार के नेतृत्व में रात्रि गश्त पर थी। इसी बीच थानाध्यक्ष सुशील को सूचना मिली कि गंगापुर रोड पर गन्ना भवन की चहारदीवारी के पास पांच युवक डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष कुमार और एसआई सिराज अहमद पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख गन्ना भवन की दीवार के पीछे बैठे पांच बदमाश भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर धर दबोचा। उनकी तलाशी लेने पर पुलिस को 315 बोर का एक तमंचा, तीन कारतूस, आला नकब, दस चाबियों का गुच्छा, लोहे की राड बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जिला बरेली, थाना शीशगढ़ के कल्याणपुर निवासी मो. हसन, वसीम, जिला बरेली के थाना बहेड़ी, मोहल्ला तलपुरा निवासी मो. अबी, किच्छा के दरऊ निवासी सदानंद, रंपुरा वार्ड नंबर आठ निवासी राजपाल बताया। एसएसपी भरणे ने बताया कि पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें