फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

Thu, 05 Jul 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बन्नाखेड़ा-बरहैनी मार्ग पर बुधवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र की इलाज के दौरान हल्द्वानी स्थित सुशील तिवारी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

भीकमपुरी निवासी मोहन सिंह (62) अपने पुत्र ज्ञानी सिंह (28) के साथ बाइक (यूके 18/जी7204) से बुधवार रात बन्नाखेड़ा से घर लौट रहे थे। देर रात बन्नाखेड़ा-बरहैनी मार्ग पर खंबारी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। लहूलुहान पिता-पुत्र के सड़क पर पड़े होने की सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मोहन सिंह के छह पुत्र और दो पुत्रियां हैं। चार महीने पहले मोहन सिंह के एक पुत्र भजन सिंह की सड़क दुर्घटना में एक टांग फैक्चर हो गई। उसका इलाज चल रहा है। ज्ञानी सिंह का तीन साल का बेटा अरुण है। घटना के बाद से उसकी पत्नी मुन्नी देवी सहित अन्य परिजन सदमे में हैं। ग्रामीणों के अनुसार पिता-पुत्र घायल अवस्था में 100 मीटर के दायर में सड़क पड़े थे। शायद कोई ट्रैक्टर या अन्य वाहन बाइक को टक्कर मारकर चला गया। बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज प्रदीप पंत ने बताया कि बाइक सवार का मौके से हेलमेट नहीं मिला है, इससे आशंका है कि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। परिजनों की ओर कोई  से मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें