बगवाड़ा क्षेत्र के कच्ची खमरिया इलाके में एक वहशी बाप ने धारदार हथियार से वार कर अपने ही परिवार के तीन सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। हादसे में ढाई साल की पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसे बाद बाद में पुलिस ने बगवाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
लगभग साढ़े दस बजे के आसपास हुई हृदय विदारक घटना से लोगों में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल ढाई साल की मासूम डेढ़ घंटे तक तड़पती रही। डेढ़ घंटे बाद पहुंची 108 सेवा से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से बरेली का रहने वाला ज्ञानी पुत्र नत्थू लाल नामक एक व्यक्ति पिछले पांच- छह साल से बगवाड़ा के पास स्थित कच्ची खमरिया इलाके में रहता है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की रात में शराब के नशे में धुत वह घर पहुंचा और किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी पार्वती से झगड़ा हो गया।
इस दौरान उसने दराती से अपने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में पत्नी पार्वती (35), पुत्री ममता (12), पुत्र सागर (10) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसकी तीन साल की बच्ची राधा (3) की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी मजदूूरी का काम करता है और आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ झगड़ता रहता था।
बृहस्पतिवार को भी शराब के नशे में धुत ज्ञानी ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी,पुत्रियों और पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। इधर वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एएसपी पंकज भट्ट सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
डेढ़ घंटे तक तड़पती रही मासूम
वहशी पिता की दरिंदगी का शिकार हुई तीन साल की मासूम डेढ़ घंटे तक तड़पती रही लेकिन किसी ने भी उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। इतना ही नहीं पुलिस को वारदात की सूचना देने के बाद पुलिस एक घंटे बाद मौकाएवारदात पर पहुंची। मीडिया कर्मी जब 108 सेवा को फोन किया तब कहीं जाकर डेढ़ घंटे बाद 108सेवा घटना स्थल पर पहुंची और मासूम को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
नशे का आदी था आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी था और इसी नशे की लत के कारण उसकी अपनी पत्नी से हमेशा अनबन रहती थी। बृहस्पतिवार की शाम को भी आरोपी नयो की हालत में अपने घर पहुंचा था और किसी बात को लेकर उसकीअपनी पत्नी पार्वती से तकरार हो गई थी। जिसकेबाद आरोपी अपना आपा खो बैठा और वारदात को अंजाम दे बैठा।
शाम को परिजनों संग खाया था खाना
ग्रामीणों की बात पर विश्वास करें तो आरोपी ने घर पहुंचने पर अपने परिवार के साथ ही आंगन बैठकर खाना खाया था। खाना खाने के दौरान तक सबकुछ ठीकठाक था तभी घर दसे चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगी। लोगों ने समझा कि वह अपने परिजनों से मारपीट कर रहा है इसी बात को नजरंदाज करना भारी पजड़ गया और आरोपी ने वारदात को अंजाम दे डाला।