फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप

Fri, 10 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। गांव की महिलाओं ने पीड़ित किशोरी के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को क्षेत्र एक गांव की महिलाएं कोतवाली पहुंची। यहां महिलाओं ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। किशोरी ने भी पिता पर एक साल से शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। 

किशोरी की चाची ने बताया कि उसका जेठ नशे का आदी है। बुधवार रात करीब 10 बजे गांव की महिलाओं ने किशोरी के साथ उसे दुष्कर्म करते देखा। उन्होंने पुलिस को युवती के कपड़े भी दिए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला कांस्टेबल ने पीड़ित किशोरी के बयान दर्ज किए। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


जांच में दुष्कर्म का आरोप पाया जाता है तो मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को जेल भेजा जाएगा। इधर, आरोपी पिता ने बेटी के दुष्कर्म के आरोप को गलत बताया है। उसने कहा कि उसे फंसाने के लिए साजिश की जा रही है। 

प्रदर्शन करने वालों में मोनिका विश्वास, राधिका देवी, कुसमावती, लीला देवी, जसवीर कौर, साहिबा, लक्ष्मी, पानमती, शीला देवी, सुशीला देवी, निर्मला देवी, ज्ञानमती, रामप्रवेश आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें