फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में न पहुंचने पर खटीमा ईओ का वेतन काटा

Wed, 11 Jul 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में दिशा की बैठक लेते सांसद भगत कोश्यारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रुद्रपुर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सांसद भगत सिंह कोश्यारी की अध्यक्षता में हुई। सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिकारी टीम भावना से कार्य करें। बैठक में खटीमा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के न पहुंचने पर सांसद ने डीएम को उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कोश्यारी ने केंद्रीय स्तर पर दिशा की बैठक के लिए ऊधमसिंह नगर जिले को पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।

विज्ञापन


सांसद कोश्यारी ने पीएम आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पात्रों को आवास योजना से जोड़ा जाए। सर्वे में यदि खामियां पाई जा रही हैं तो दोबारा सर्वे कराया जाए। कहा कि मिशन इंद्रधनुष के तहत शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण करे। सौभाग्य योजना में सभी पात्र व्यक्तियों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इस योजना के तहत देहात में 11,197 कनेक्शन और शहर में 4729 कनेक्शन आवंटित किए जा चुके हैं।

सांसद ने इसके अलावा भी कई योजनाओं की समीक्षा की। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि रम्पुरा में अमृत योजना के अंतर्गत नए पाइप लाइन डालने और सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को पेयजल आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। इस पर डीएम नीरज खैरवाल ने नगर आयुक्त को निर्माण के कारण जो पेयजल लाइनें टूट रही हैं, उन्हें तत्काल ठीक करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए रुद्रपुर, काशीपुर और खटीमा के अलावा पांच सीएचसी सेंटरों पर ड्यूटी रूम, इमरजेंसी एवं लेबर रूम की स्थापना की जा रही हैं, ताकि 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में जिपं अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, सीडीओ आलोक पांडेय, डीएफओ कल्याणी, खटीमा विधायक पुष्कर धामी, पीडी हिमांशु जोशी, नगर आयुक्त जय भारत सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना, ईई सिंचाई संजय राज, डीडीओ अजय सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें