फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबाखेड़ा में आग से आठ घर राख

Mon, 22 May 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लंबाखेड़ा क्षेत्र में आग लगने से आठ घर आग की भेंट चढ़ गए। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की गाड़ियों ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग से किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है।
विज्ञापन


रुद्रपुर स्थित हल्का नंबर तीन स्थित लंबाखेड़ा में रविवार देर रात उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब वहां अंधड़ के साथ आई चिंगारी ने आठ घरों को अपनी चपेट में लेकर राख कर दिया। आनन फानन में फायर सर्विस को आग की सूचना दी गई। फायर सर्विस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग ने आठ घरों को अपनी चपेट में ले लिया था। 

मौके पर दमकल की तीन गाड़ियों के साथ पहुंचे एफएसओ हरीश गिरी ने आग के विकराल स्वरूप को देखते हुए पंतनगर और सिडकुल से भी दमकल वाहनों को मौके पर बुला लिया जिसके बाद करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


गिरी ने बताया कि आग की चपेट में आने से बलवंत सिंह पुत्र रामलाल, प्रेम  शंकर प़ुत्र मेवाराम, जगदीश पुत्र होरीलाल, हरनाम पुत्र काशीराम, सुभाष पुत्र जयराम ,काशीराम पुत्र दाताराम, टींकू पुत्र नन्नू और रामफल पुत्र महाराम के घरों में नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है लेकिन आग से किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें