फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू के तानों से तंग सास नहर में कूदी

Mon, 22 May 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नहर में कूदकर जान देने की कोशिश करने वाली महिला रामकली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर की एक बहू ने सास को इतना तंग किया कि उसे आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नजर नहीं आया। सास ने नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने महिला को देख लिया और नहर से बाहर निकाला।  
विज्ञापन


गांव सरकडा़ की नहर में रविवार सुबह एक महिला कूद गई। उसे डूबता देख आसपास के लोगों ने नहर में उतरकर उसे बाहर निकाला। उन्होंने 108 पर सूचना दी तो एंबुलेंस ने महिला को स्योहारा के सीएचसी में भर्ती कराया।

महिला ने होश में आने पर अपना नाम रामकली पत्नी तुकाराम निवासी रामबाग कॉलोनी धामपुर बताया। अस्पताल में 68 वर्षीय रामकली ने छोटे बेटे हरेंद्र  की बहू ममता पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वह छोटे बेटे के परिवार के साथ रहती हैं। बेटा बाहर काम करता है।
विज्ञापन


हालांकि उन्हें नहीं मालूम कि वह कहां है। रामकली का कहना है कि छोटे बेटे की पत्नी ममता आए दिन ताने कसती है। खाना तक देना बंद कर दिया है। सुबह से ही गालियां देनी शुरू कर देती है। रामकली के मुताबिक, वह तीन दिन से भूखी हैं।

उन्होंने जिल्लत की जिंदगी से छुटकारे का मन बनाया और नहर में गूद गईं। चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल दिवाकर ने बताया कि जब महिला को लाया गया तो उनके पेट में पानी जा चुका था। दोपहर बाद महिला के परिजन पहुंच गए और उन्हें रेफर कराकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें