फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव कर चोरी के आरोपी को छुड़ाया, चोर समेत आठ हमलावर गिरफ्तार 

Sun, 26 Aug 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में कांस्टेबल की कार का टूटा शीशा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने पुलिस टीम पर पथराव करते हुए उनके साथ हाथापाई कर आरोपी को छुड़ा लिया। सूचना पर बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और सात हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आईटीआई थाने के एसआई ने 11 नामजद के अलावा 7-8 अन्य के खिलाफ पुलिस से मारपीट करने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी नरेश कुमार ने आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर उसका मोबाइल और पर्स चोरी कर ले गया है। पर्स में 1500 रुपये थे। बीती शुक्रवार शाम आईटीआई पुलिस को उक्त मोबाइल टांडा उज्जैन निवासी मोनू के पास होने की जानकारी मिली। इस पर एसआई कौशल भाकुनी के नेतृत्व में कांस्टेबल विनय कुमार, गिरीश कांडपाल, जरनैल सिंह, प्रदीप कुमार, कैलाश तोम्कयाल आदि सरकारी और निजी वाहनों से दबिश देने टांडा उज्जैन में रेलवे फाटक के पास पहुंचे। पुलिस टीम ने आरोपी मोनू को धर दबोचा। 

आरोप है कि इस दौरान करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हमलावरों ने एसओजी कांस्टेबल की कार का शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस टीम को घेर लेने की सूचना पर कोतवाल चंचल शर्मा और आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस टीम बमुश्किल बचकर कोतवाली लौटी। इधर, आईटीआई थाना पुलिस ने आरोपी मोनू निवासी टांडा उज्जैन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुराए गए मोबाइल और पर्स को बरामद कर लिया। मोनू का धारा 380 व 411 के तहत चालान किया गया है। 
विज्ञापन


इधर, पुलिस टीम पर हमले के मामले में एसआई कौशल भाकुनी की तहरीर पर मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी सागर, सोनू, धर्मपाल, निर्बल, खीम सिंह, कंचन, उर्मिला, सौरभ, भूरी, कमला और सुशीला के अलावा सात-आठ अन्य के खिलाफ धारा 147, 332, 353, 323, 504 व 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार सुबह कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश देकर निर्बल सिंह, धर्मपाल, सोनू, खीम सिंह के अलावा सुशीला देवी, कमला देवी और भूरी देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सातों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की जांच टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें