फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलपुरा में आग से ई-रिक्शा जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

मोहल्ला मुगलपुरा बागपत निवासी शाकिर पुत्र शकील ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार की रात में काम से आने के बाद उसने घर में ई-रिक्शा को खड़ा कर दिया। सुबह करीब पांच बजे उठ कर उसे चार्जिंग पर लगा दिया। चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते-देखते रिक्शा धूं-धूं कर जलने लगी। आग के कारण रिक्शा की बैट्री फट गई। आग लगने की सूचना पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। आग बुझाते समय शाकिर, उसके बेटे आदान (4) व अरशद (5) झुलस गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग व पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया था। इस हादसे में पीड़ित का 70 हजार से अधिक सामान जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें