फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकिंग पर गए कार चालक फईम की हत्या, लखनऊ से शव बरामद

Tue, 13 Nov 2018 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
फईम की फाइल फोटो
विज्ञापन

बुकिंग पर जाने के बाद लापता हुए किच्छा निवासी कार चालक फईम की हत्या कर दी गई है। फईम की कार में लगे जीपीआरएस सिस्टम की मदद से लखनऊ पहुंची पुलिस टीम को उन्नाव जिले के अजगैन थाना पुलिस से फईम का शव बरामद होने की सूचना मिली। मृतक के परिजन भी लखनऊ रवाना हो गए हैं। पुलिस हत्यारों की धरपकड़ के लिए सुरागकशी में जुटी है। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते दो नवंबर को पुरानी गल्ला मंडी किच्छा निवासी फईम की कार को कुछ लोगों ने इलाहाबाद जाने के लिए रुद्रपुर के इंद्रा चौक से फोन पर बुक कराया था। बुकिंग पर जाने के बाद से फईम का मोबाइल बंद हो गया। फईम के परिजनों और कार स्वामी रजनीश ने अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को उसके लापता होने की तहरीर सौंपी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 

इधर, लापता कार में लगे जीपीआरएस सिस्टम से एसओजी को कार के लखनऊ में होने के सुराग मिले, जिसके आधार पर पुलिस और एसओजी की टीम लखनऊ पहुंची। वहां जांच के दौरान जिला उन्नाव के थाना अजगैन की पुलिस ने चार नवंबर को क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की जानकारी दी। शिनाख्त के लिए पुलिस ने सोमवार को कार स्वामी रजनीश को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया। अजगैन थाना पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई फोटो के आधार पर रजनीश ने फईम की शिनाख्त की। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि अजगैन थाना पुलिस को चार नवंबर को अजगैन थाना क्षेत्र में दो अज्ञात शव मिले थे। 
विज्ञापन


अंदेशा जताया जा रहा है कि फईम की हत्या बुकिंग पर जाने के अगले दिन यानी तीन नवंबर को ही कर दी गई थी। फईम का शव एक खेत से बरामद हुआ था। लावारिस में दाखिल कराने के बाद तय समयावधि तक शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। फोटो के आधार पर शव की शिनाख्त फईम के रूप में हुई है। सूचना पर मृतक के परिजन भी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। 

हत्यारों की धरपकड़ को 22 सदस्यीय टीम गठित 
बुकिंग के बहाने फईम की हत्या करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने हत्यारों की धरपकड़ के लिए सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार के नेतृत्व में 22 सदस्यीय पुलिस टीम का गठन किया है। टीम में दो इंस्पेक्टर, सात एसआई, दो हेड कांस्टेबल और 11 कांस्टेबल शामिल हैं। सभी टीमों को टुकड़ियों में बांटकर अलग-अलग टास्क देकर जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ने की योजना भी पुलिस ने तैयारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें