फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपी सिंह की संपत्ति जांच को तहसीलों से दस्तावेज लेने की तैयारी

Sun, 30 Sep 2018 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
nh 74 scam
विज्ञापन

एनएच-74 घोटाले में जेल में बंद निलंबित पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह की संपत्ति जांच के लिए विजिलेंस यूएस नगर जिले की तीन तहसीलों से उसकी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज लेने की तैयारी कर रही है। शासन से विजिलेंस को डीपी की संपत्ति जांच के आदेश मिले हैं। इसके अलावा देहरादून में डीपी या उसके रिश्तेदारों के नाम से दर्ज संपत्ति का ब्योरा जुटाने के लिए विजिलेंस ने राजस्व विभाग देहरादून से भी पत्राचार किया है। 

विज्ञापन


भूमि मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने मामले में पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था। काफी लुकाछिपी के बाद बीते वर्ष नवंबर में डीपी सिंह ने एसआईटी के आगे आत्मसमर्पण किया था। उसके खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया। एसआईटी ने जांच रिपोर्ट में डीपी सिंह की ओर से भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों से करोड़ों का कमीशन लिए जाने की पुष्टि की थी। साथ ही एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर शासन ने माना कि डीपी सिंह ने सरकारी विभाग में अपने पद पर रहते हुए अवैध तरीके से आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। पूरे घोटाले में डीपी सिंह की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हुए शासन ने विजिलेंस को डीपी की संपत्ति जांच सौंपी। 

सूत्रों के अनुसार डीपी की संपत्ति जांच के लिए विजिलेंस यूएसनगर जिले की रुद्रपुर, काशीपुर और किच्छा तहसील से उसकी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज लेने की तैयारी कर रही है। साथ ही देहरादून में डीपी या उसके रिश्तेदारों के नाम से दर्ज संपत्ति का ब्योरा जुटाने के लिए विजिलेंस ने राजस्व विभाग देहरादून से भी पत्राचार किया है। ब्योरा उपलब्ध होने के बाद देहरादून की विजिलेंस आगे की जांच पड़ताल करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें