फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर से मांगी 10 लाख की रंगदारी

Thu, 19 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ जसपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

एक डाक्टर से फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही उसने उसके पुत्र का अपहरण कर हत्या करने की भी धमकी दी है। डाक्टर ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना से पीड़ित के परिजनों में खौफ बना हुआ है।
 पीड़ित ने अपने पुत्र को स्कूल भेजना बंद कर दिया है।
ग्राम महुवाडावरा निवासी डा. नौबत सिंह को किसी ने फोन कर चार घंटे का समय देते हुए दस लाख रुपये की मांग की। कहा चार घंटे बाद रुपये कहां और किसे देने हैं इसकी सूचना दोबारा फोन पर दी जाएगी। रुपये का इंतजाम नहीं करने पर उसके पुत्र का अपहरण कर हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 डाक्टर ने चार घंटे में इतने रुपये का इंतजाम करने में असमर्थता व्यक्त करते हुए समय मांगा तो अज्ञात फोनकर्ता ने चार दिन का समय दिया। डाक्टर ने दो दिन से आ रहे फोन को टेप भी कर लिया। घटना से डाक्टर के परिजनों में हड़कंप मचा है। बुधवार को डाक्टर ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। नादेही पुलिस चौकी इंचार्ज महेश जोशी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। डाक्टर का पुत्र विद्या मंदिर महुवाडाबरा में इंटरमीडिएट का छात्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें