फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर लगा लिया डिजिटल मीटर

Fri, 15 Sep 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
S - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
बिजली विभाग के डिजिटल मीटर बदलने के कार्य में भारी खामियां नजर आ रही हैं। बताते हैं कि सांठगांठ कर मीटर घरों के अंदर लगाए जा रहे हैं। जबकि मीटर घर के बाहर लगाना अनिवार्य है। पक्षपात को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। 
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक बाजपुर, सुल्तानपुर पट्टी, केलाखेड़ा नगर और ग्रामीण क्षेत्र में करीब 29 हजार उपभोक्ता हैं। नगरीय क्षेत्रों में यांत्रिक मीटर बदलने का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 35 प्रतिशत डिजिटल मीटर लग गए हैं। बताते हैं कि विभाग की टीम गांव गांव जाकर मीटर बदल रही है। 

इस दौरान ग्रामीणों और टीम के साथ कई स्थानों पर गहमागहमी भी हो चुकी है। आरोप है कि कई स्थानों पर विभागीय कर्मचारी ठंडा पीकर और नजराना लेकर डिजिटल मीटरों को घर के अंदर लगा रहे हैं। जिससे मीटर में छेड़छाड़ कर चोरी की संभावना बनी है। ग्रामीणों के अनुसार कर्मचारियों की मिली भगत से बिना मीटर के गांवों में बिजली जल रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल मीटर घरों के बाहर लगाना अनिवार्य है। यदि घर अंदर लगे हैं तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
-अजीत कुमार यादव, ईओ, बाजपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें