फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बाद भी माफिया ने काटी गेहूं की फसल

Sat, 20 Apr 2019 11:55 PM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सितारगंज सिडकुल फेज टू में माफिया ने काटी फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के सिडकुल फेज टू में करीब 35 एकड़ कब्जे की भूमि पर लगी गेहूं की फसल एसडीएम की रोक के बाद भी माफिया काटकर ले गए। 
विज्ञापन


14 अप्रैल को एसडीएम को फोन पर सूचना मिली थी कि सिडकुल फेज टू की करीब 35 एकड़ भूमि पर माफिया कंबाइन से गेहूं की कटाई कर रहे हैं। इस पर एसडीएम ने तत्काल सिडकुल चौकी इंचार्ज पंकज सिंह महर को फसल कटाई रुकवाने के लिए कहा था। पुलिस ने फसल की कटाई रुकवा दी थी। सिडकुल क्षेत्र के सर्वेयर राकेश पांडे ने बताया था कि सर्वे में करीब 35 एकड़ भूमि सिडकुल की पाई गई थी, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।

बता दें कि एसडीएम की रोक के बावजूद पिछले दो दिन से माफिया फसल काट रहे हैं। वहां से सिडकुल चौकी की दूरी महज एक किमी है। इतना ही नहीं फसल कटने के दौरान पुलिस चौकी से कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर फसल कटाई पर रोक लगाने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिडकुल प्रबंधक परितोष वर्मा ने कहा कि कई एकड़ भूमि पर विवाद चल रहा है। बताया कि भूमि सिडकुल की है, जबकि माफिया भूमि पर अपना दावा ठोक रहे हैं। विवाद के तहत ही उन्होंने प्रशासन से फसल कटाई पर रोक लगाने का आग्रह किया था। उधर, चौकी इंचार्ज पंकज सिंह महर ने बताया कि दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे
फसल काटने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो सिडकुल प्रबंधक की लिखित शिकायत मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
- एसडीएम मनीष बिष्ट, सितारगंज। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें