फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल ने 19 हजार रुपये की रिकवरी की 

Tue, 26 Feb 2019 12:55 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो रुदपुर
विज्ञापन
cyber cell
विज्ञापन

विज्ञापन
साइबर ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने व्यापारी के खाते से निकाले गए 19 हजार रुपये की रिकवरी की है। साइबर ठगों ने व्यापारी के खाते से ऑनलाइन शॉपिंग कर वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन

बीती 13 फरवरी को रामलीला ग्राउंड सितारगंज के व्यापारी अजीम खान पुत्र अख्तर खान के मोबाइल पर अलग-अलग समय में 20 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया।

अजीम को खुद के साथ ठगी होने का अंदेशा हुआ, जिस पर उन्होंने रुद्रपुर साइबर सेल को ठगी की लिखित सूचना दी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल के एएसआई प्रकाश भगत ने कांस्टेबल ज्योति और पूजा के साथ मिलकर छानबीन की। जांच के बाद अजीम के खाते से साइबर ठगों की ओर से 20 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी करने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने खाते के ट्रांजेक्शन को रुकवाकर 19 हजार रुपये की रिकवरी कर अजीम को वापस कराए। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें