फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने प्रिया को भेजा न्यायिक हिरासत में जेल

Fri, 06 Apr 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर जिला न्यायालय में प्रिया शर्मा को पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जमीनों की धोखाधड़ी के आरोप में जेल गई एलाइड इन्फ्रा की एमडी प्रिया शर्मा को बृहस्पतिवार को विवेचक एवं आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने तलबी आदेश पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमारी कुसुम रानी की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने प्रिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि प्रिया के खिलाफ रामेश्वरपुर निवासी मनजीत सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें कहा गया था कि वर्ष 2015 में उसने रुद्रपुर पाम ग्रीन कॉलोनी में प्रिया शर्मा से 167.28 वर्ग मीटर के एक प्लॉट का 15 लाख रुपये में सौदा किया। लेकिन, प्रिया ने प्लॉट की रकम का भुगतान करने के बाद भी प्लॉट दाखिल खारिज नहीं कराया। इसी तरह के धोखाधड़ी के मामलों में प्रिया शर्मा के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 

सात दिन में दाखिल होगा आरोप पत्र 
रुद्रपुर। भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी जेल भेजे गए छह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में जुट गई है। एसआईटी के अनुसार 12 अप्रैल को आरोप पत्र दाखिल करने की समयावधि खत्म हो रही है। माना जा रहा है कि चार से पांच दिन के भीतर एसआईटी आरोप पत्र दाखिल कर देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें