फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने जबरन निकाह करा गांव से निकाला, चंद घंटे बाद युवक की मौत

Sat, 09 Jun 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काश्ाीपुर
विज्ञापन
CRIME
विज्ञापन

विज्ञापन
 एक युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल जाने के बाद जमानत पर छूटे युवक को उसी युवती के साथ आपत्तिजनक परिस्थितियों में गांव वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत में दोनों का जबरन निकाह कराया गया और दोनों को गांव से निकाल दिया। इसके कुछ ही घंटे बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पिता ने युवती और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।  
बता दें कि जनपद रामपुर के एक गांव के पूर्व प्रधान पुत्र ने शादी का झांसा देकर गांव की ही एक युवती से अवैध संबंध बना लिए। यह सिलसिला चार वर्षों तक चलता रहा। मामला उजागर होने पर वह शादी की बात से मुकर गया। जिस पर पीड़िता ने उसके खिलाफ टांडा (रामपुर) थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी को जेल हो गई। इसके बाद पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। इसके बाद वह चोरी छिपे उक्त युवती से मिलने लगा। बुधवार की रात गांव के लोगों ने उसे युवती के साथ पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव में हुई पंचायत में दोनों का निकाह करा दिया गया और उन्हें गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम दोनों स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पहुंचे। वहां दोनों ने खाना खाया। रात में युवक कई बार होटल से बाहर निकला। युवक की पत्नी ने बताया कि सुबह करीब पौने पांच बजे पति ने जहर खा लिया। सूचना पर उसके दोस्त होटल पहुंचे। उन्होंने जहर खाए युवक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी काशीपुर पहुंच गए। उन्होंने युवती के परिजनों पर अपने दामाद की हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची उपनिरीक्षक रवीना सिंदौला ने युवती के बयान दर्ज किए। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. मदन मोहन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित रख जांच को भेज दिया है।  

युवती के परिजनों ने नहीं ली बेटी की सुध   
काशीपुर। युवक की मौत के बाद युवती के परिजनों ने अपनी बेटी की कोई सुध नहीं ली। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि युवती के परिजनों के मोबाइल पर कॉल करने के कई बार प्रयास किए लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। कोतवाल ने बताया कि युवती को उसके ससुरालियों की सुपुर्दगी में दिया जाएगा। जबकि ससुराली उसे साथ ले जाने पर सहमत नहीं हैं।  
विज्ञापन


मृतक के पिता की ओर से युवती व उसके परिजनों के खिलाफ जहर देकर हत्या करने के आरोप में तहरीर दी गई है। इस मामले में जांच की जा रही है। पुलिस होटल से सीसीटीवी फुटेज आदि कब्जे में लेकर जांच करेगी। दोनों की कॉल डिटेल भी चेक की जाएगी।  
चंचल शर्मा, कोतवाल काशीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें