फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की बेटी की सड़क हादसे में मौत

Sun, 27 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
सुनैना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के एक ठेकेदार की बेटी की नोएडा में हुए हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिवार में मातम पसर गया। मृतका का शव घर पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शोक जताया और परिवार को सांत्वना दी। 
विज्ञापन


मोहल्ला कटोराताल में नवीन जूनियर स्कूल के पास रहने वाले विद्युत विभाग में ठेकेदार अनिल त्यागी ने चार फरवरी 2016 को अपनी बेटी सुनैना (28)का विवाह गोमतीनगर लखनऊ निवासी मोहित उर्फ रित्विज शर्मा के साथ किया था। मोहित और सुनैना दोनों ही नोएडा में एचसीएल कंपनी में काम करते थे और आम्रपाली प्लेटिनम आवास में रहते थे। 

शनिवार देर शाम दंपति लखनऊ में एक रिश्तेदार के घर विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर कार से नोएडा लौट रहे थे। नोएडा से करीब 35 किलोमीटर पहले जेवरटप्पल के पास कार  डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सुनैना की मौत हो गई, जबकि मोहित घायल हो गया। 
विज्ञापन


रविवार को सुनैना का शव मायके में लाया गया तो परिजन बिलख पड़े। गमगीन माहौल में उसका दाह संस्कार किया गया। वहां पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, संदीप सहगल, अशोक सक्सेना, मुकेश मेहरोत्रा, सफीक अंसारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें