नए साल की शुरुआत से ही शहर में चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है। अब चोर पुलिस पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। शनिवार की रात पुलिस ने एक इलेक्ट्रानिक्स सामान की दुकान को निशाना बनाया। दुकान से 20 रुपए हजार नगद सहित कई एलइडी और इलेक्ट्रानिक्स सामान ले गए। चोरी में दुकान से परिचित व्यक्ति का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बीते शनिवार की रात्रि चोरों ने रतन सिनेमा रोड स्थित विमल इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर धावा बोला। चोर दुकान की तीसरी मंजिल पर बनी गुमटी पर लगे एग्जास्ट फैन को उखाड़ कर दुकान के अंदर घुसे और सीढ़ियों से उतर कर दुकान में पहुंचे। दुकान के सेफ की दराज में रखे 20 हजार रुपए और दो फुल साइज की तथा चार छोटी एलइडी, दर्जनभर हेड फोन ले गए। सूचना मिलते ही कटोराताल चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह बिष्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकान मालिक विमल वर्मा ने बताया कि सुबह जब दुकान खोली तो टेबिल की दराज खुली मिली। विमल वर्मा ने दुकान पर काम छोड़ चुके किसी कर्मचारी या कबाड़ा खरीदने वालों पर संदेह जताया। उधर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव सेतिया, पूर्व अध्यक्ष दीपक वर्मा ने नगर में लगातार हो रही चोरियों पर गंभीर चिंता जताकर चोरियों पर रोक लगाने की मांग की।
विमल इलेक्ट्रानिक्स दुकान के बराबर में सुदामालाल विद्यालय भवन है। उसकी छत पर भोजन पड़ा था। ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों ने छत पर बैठकर खाना खाया फिर चोरी की। इसी छत से विमल इलेक्ट्रानिक्स की छत पर चढ़े और वहीं से उतरे