फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो बाइक चोरों को दबोचा

Sun, 01 Feb 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 25 जनवरी को दुर्गापुर निवासी जोरावर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह के घर से बाइक चोरी हो गई थी। 30 जनवरी को जोरावर ने कुंडा थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीते शनिवार की सायं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुंडा चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच बाइक पर आ रहे दो लोगों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी का उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी की है। पकड़े गए दोनों युवकों ने अपना नाम देवेंद्र उर्फ सोनू पुत्र जोगेंद्र सिंह तथा मोहन सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी दुर्गापुर बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बरामद बाइक जोरावर के घर से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें