फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर कार्यालय से सीमेंट लदा ट्रक चोरी

Mon, 10 Jul 2017 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर रोड स्थित वाणिज्य कर चौकी (वर्तमान में राज्य कर प्रवर्तन इकाई कार्यालय) में खड़ा ट्रक चोरी हो गया। सप्ताह भर पूर्व वाणिज्य कर टीम ने कागजात पूरे न होने पर ट्रक को चौकी में खड़ा कराया था। विभागीय कर्मचारियों को ट्रक गायब होने की भनक भी नहीं लगी। डेढ़ माह पहले भी चौकी में खड़ा एक ट्रक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था, जिसे रुद्रपुर कोतवाली पुलिस की मदद से मुरादाबाद क्षेत्र से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन


बीती 27 जून को रामपुर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे वाणिज्य कर विभाग की टीम ने अलीगढ़ से सीमेंट ला रहे ट्रक की पड़ताल की तो चालक के पास कागजात नहीं थे। इस पर ट्रक को कब्जे में लेकर वाणिज्य कर की रामपुर रोड स्थित चौकी में खड़ा कर दिया था। ट्रक मालिक को कागजात लाकर ट्रक ले जाने की हिदायत दी गई। 

- दो दिन तक कर्मचारियों को नहीं लगी भनक, अब ढूंढने में जुटे
- डेढ़ माह पहले भी गायब हो गया था ट्रक

बताया जा रहा कि बीती 6 जुलाई को चौकी में खड़ा ट्रक रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया, लेकिन दो दिन तक चौकी पुलिस को ट्रक गायब होने की भनक तक नहीं लगी। रविवार को जब चौकी से ट्रक गायब होने का मामला उजागर हुआ तो कर्मचारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


रामपुर रोड स्थित प्रवर्तन इकाई के कार्यालय में खड़ा सीमेंट से भरा ट्रक गायब होने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की छानबीन के लिए रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर सौंपी गई है। इसके साथ ही ट्रक चोरी होने वाले दिन ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान और होमगार्ड से भी ऐसी लापरवाही के लिए स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन

- आशीष ठाकुर, सहायक आयुक्त राज्य कर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें