फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 टायरा ट्रक पर ऋण लेकर ठगे 23 लाख रुपये

Wed, 05 Dec 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो        काशीपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

एक फाइनेंस कंपनी से 23 लाख रुपये की ऋण प्राप्त कर वाहन स्वामी ने बारह टायरा ट्रक गायब कर दिया। आरोप है कि ट्रक स्वामी ने फाइनेंस कंपनी की किश्तें भी जमा नहीं की। इस मामले में कंपनी के शाखा प्रबंधक ने ट्रक स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


रामनगर रोड चामुंडा कांप्लेक्स स्थित श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी की काशीपुर शाखा के प्रबंधक संजय सिंह ने एसएसपी कृष्ण कुमार वीके इस मामले में तहरीर सौंपी है। कहा कि रामपुर थाना टांडा के ग्राम हमीरपुर कलियावाला निवासी नाजिम ने उनकी कंपनी से संपर्क कर अपने 12 टायरा ट्रक (यूपी22एटी2479) को बंधक रखकर उस पर 23 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत करने के संबंध में आवेदन किया।

कंपनी और ट्रक स्वामी नाजिम के बीच 22 मार्च 2018 को अनुबंध हुआ, जिसमें ब्याज समेत 55 किश्तों में 31 लाख 26 हजार 115 रुपये की अदायगी करने की बात तय हुई। टांडा, रामपुर के फारूक ने इस अनुबंध पर गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए। पहली किश्त अदा करने के बाद नाजिम ने शेष किश्तें जमा नहीं की।
विज्ञापन


संपर्क करने पर उसने अपना कोई भी वाहन कंपनी से वित्त पोषित होने से इंकार कर दिया। आरोप है कि उसने वित्तीय सहायता प्राप्त 12 टायरा ट्रक भी गायब कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी नाजिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें