फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का आरोप, युवक ने की तेजाब डालने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल में काम करने वाली एक महिला ने क्षेत्र के एक युवक पर उसे तेजाब से जलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता था और विरोध करने पर युवक ने उस पर तेजाब फेंकने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस को मामले की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


पुलिस को सौंपी तहरीर में सिडकुल मेें काम करने वाली एक महिला का कहना है कि कुछ समय से शिवनगर निवासी युवक उससे छेड़छाड़ कर उसे परेशान करता था। कई बार विरोध करने पर भी युवक नहीं माना। सोमवार शाम जब वह फैक्ट्री से घर लौट रही थी तो चामुंडा मंदिर आवास विकास के पास युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और छेड़छाड़ करने लगा।

विरोध जताते हुए उसने युवक को थप्पड़ मार दिया, जिससे गुस्सा होकर युवक ने जेब में रखी एक शीशी निकाल ली जिसमें तेजाब भरा हुआ था। जैसे ही युवक ने उसे पर तेजाब फेंकने की कोशिश की उसने शोर मचाया और आसपास के लोगों के जमा होने पर युवक अपने साथियों संग मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस को मामले की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें