फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में छह दुकानों के टूटे ताले

Sat, 25 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
मुआयना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
नये कोतवाल के चार्ज लेते ही चोरों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दे डाली। एक ही रात में 6 दुकानों को निशाना बनाकर चोरों ने नगदी समेत लाखों का माल समेट लिया। ताबड़तोड़ वारदातों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। सूचना पर एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली और चोरी का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार रात चोरों ने गदरपुर में हाइवे पर सरदार नगर चक्की के पास स्थित त्रिलोक सिंह के कलर फोटो स्टूडियो के ताले तोड़कर करीब 40 हजार का सामान उड़ा लिया। बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केन्द्र से चोरों ने 5 हजार की नगदी समेट ली। खेड़ा डिजिटल फोटो स्टूडियो से चोरों ने करीब 20 हजार के मोबाइल फोन पार कर लिए, वहीं श्री बालाजी फोटो स्टूडियो से चोरों ने 11 हजार की नगदी और सैनी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से करीब 10 हजार का सामान उड़ा लिया। चोरों ने गूलरभोज रोड पर प्रीत स्वदेशी पतंजलि स्टोर को भी निशाना बनाया। यहां से चोर 16 हजार की नगदी समेटकर फरार हो गए। सुबह दुकान स्वामियों ने दुकानों के ताले टूटे देखे तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर नये कोतवाल बीके जेठा मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। बाद में एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले और पुलिस क्षेत्राधिकारी मिथलेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण  किया। एसएसपी ने अधीनस्थों को चोरियों का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पंाडेय ने कहा कि अगर रविवार शाम तक चोरियों का खुलासा नहीं किया गया तो वह व्यापारियों के साथ थाने का सोमवार को घेराव करेंगे।

सिपाही पर गिरी गाज, निलंबित
रुद्रपुर। एक रात में छह दुकानों के ताले टूटने को एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने पर उन्होंने सिपाही मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही होमगार्ड मदन लाल को हटाने के लिए भी होमगार्ड कमांडेंट को निर्देशित किया। एसएसपी ने कहा कि रात्रि गश्त में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

खुलासे के लिए टीमें गठित
गदरपुर। एक रात में छह दुकानों में हुई चोरियों के खुलासे के लिए एसएसपी ने कई टीमों को लगाया है। एसएसपी ने कहा कि जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मसीत चेक पोस्ट पर शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। क्योंकि मसीत में सीमावर्ती क्षेत्र के कई रास्ते निकलते हैं। जिनका प्रयोग आपराधिक तत्व करते हैं।

एक दुकान में तीसरी बार हुई चोरी
गदरपुर। सरदार नगर चक्की पर जिन पांच दुकानों में चोरी हुई है उनमें से एक दुकान के स्वामी त्रिलोक सिंह ने बताया कि उसकी दुकान में लगातार तीसरी बार चोरी हुई है। पूर्व में हुई दो चोरियों का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। त्रिलोक सिंह ने कहा कि पुलिस चोरी को गंभीरता से नहीं लेती। इसलिए उन्होंने इस बार तहरीर नहीं देने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

थाने के दीवान को पड़ी फटकार
गदरपुर। गदरपुर थाने में 28 कांस्टेबल तैनात हैं, जिनमें से केवल दो सिपाही और एक होम गार्ड रात्रि गश्त पर भेजा गया था। एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए थाने के दीवान को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बीट प्रभारी को भी गश्त पर भेजने के लिए कोतवाल को निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें