फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरवेल की मिट्टी ढही, युवक की मौत

Sat, 25 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
परिजनों को ढांढस बंधाते पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवपुर्वा गांव में शनिवार सुबह बोरवेल से ईंटें निकाल रहे युवक पर भरभराकर टनों मिट्टी गिर गई। जेसीबी से दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बीस फीट गहरे गड्ढे निकालकर मेडिकल कालेज लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  कोतवाली क्षेत्र के देवपुर्वा गांव निवासी किसान मनसुख राजपूत पुत्र रामसहाय का गांव के किनारे खेत है। इस खेत में उनका नलकूप लगा है। सुबह आठ बजे के करीब उनका पुत्र गोरेलाल राजपूत उर्फ गौरव (18) खेत पर पहुंचा।
विज्ञापन


बोरवेल के गड्ढे में काफी ईंटें पड़ीं थीं। इन ईंटों को निकालने के लिए वह गड्ढे में घुस आया। ईंटें निकालने के प्रयास अचानक बोरवेल की दीवारों से मिट्टी ढहकर उस पर जा गिरी और वह दब गया। घटना को देख उसके पिता व आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया। कई लोगों ने युवक को निकालने का प्रयास किया।  सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार यादव, तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी, कोतवाल आरपी पांडेय, एसएसआई राघवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

एसडीएम ने मेडिकल कालेज से जेसीबी मशीन मंगवाकर युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया। सुबह 10 बजे के करीब युवक को बाहर निकाला गया और मेडिकल कालेज लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव व सपा नेता नीरज द्विवेदी, मोना यादव, भूरा यादव सहित कई लोग मेडिकल कालेज पहुंचे।
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उनको आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। बाद में कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें