फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर टप्पेबाजों ने पार की  अटैची

Mon, 03 Oct 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोडवेज स्टेशन से कुछ ही दूरी पर खड़ी एक एलआईसी एजेंट की कार को निशाना बनाकर टप्पेबाजों ने कर के भीतर रखी अटैची पार कर ली। एजेंट के अनुसार अटैची में हजारों की नगदी के साथ ही कई एटीएम और एलआईसी के बांड रखे थे। एजेंट की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


लालपुर निवासी बलजीत सिंह गाबा पुत्र महेंद्र सिंह गाबा ने बाजार चौकी पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह एलआईसी में एजेंट है। बीते शुक्रवार को वह अपनी मारूती कार (यूके/06/7875) को दरिया नगर स्थित खुराना एंड संस के बाहर खड़ी कर एलआईसी की प्रीमियम लेने दुकान के अंदर गया। प्रीमियम लेने के बाद वह जब दुकान से बाहर आया तो उसकी कार की चालक साइट का शीशा टूटा था और कार के भीतर रखी अटैची गायब थी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन अटैची चुराने वाले का कोई सुराग नहीं मिला। बलजीत सिंह के अनुसार अटैची में छह एटीएम, दो क्रेडिट कार्ड, एलआई के दस बांड और 19 हजार तीन सौ रुपये कैश थे। तहरीर के आधार पर पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें