फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह प्रवेश्ा से पहले ही चोरों ने घर को बनाया निशाना

Thu, 21 Jun 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
ceime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
घर में प्रवेश के लिए सामान शिफ्ट करने के बाद मुहूर्त से पहले ही चोरों ने घर को निशाना बना लिया। चोर घर में रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी समेत करीब नौ लाख रुपये के जेवरात चुरा ले गए। चोरों ने एलईडी, एसी, लैपटॉप आदि किसी भी सामान पर हाथ नहीं लगाया। कोतवाल ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के बाईपास कॉलोनी वार्ड संख्या 11 निवासी वाहिद अली पुत्र अहमद शाह ने राधा स्वामी सत्संग व्यास के सामने हाइवे किनारे तीन मंजिल मकान बनाया है। वाहिद अली ने बताया कि पिछले तीन दिन से वह और उनका परिवार गृह प्रवेश के लिए सामान शिफ्ट करने में लगा था। मंगलवार रात उनकी पत्नी घर में सामान को शिफ्ट कर कॉलोनी स्थित अपने पुराने मकान पर आ गई। बताया कि मुख्य गेट पर ताला लगाया था। तीसरी मंजिल पर बने कमरों में ताले नहीं लगाए थे। मध्य रात चोरों ने दरवाजे के ऊपर से कूदकर घर में प्रवेश किया और कमरों में घुसकर अलमारियां खंगाल डालीं। बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये, 18.5 तोले सोने के जेवर और 430 ग्राम चांदी के जेवरात पार कर लिए। सुबह जब वह और उनका परिवार गृह प्रवेश की तैयारी करने नए मकान में पहुंचा तो कमरों के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों में रखी नकदी और जेवरात भी गायब थे। बताया कि चोरों ने घर में ही समोसे खाए और फ्रिज से तीन बोतल पानी भी पिया। सैमसंग कंपनी का मोबाइल घर की छत पड़ा मिला। वाहिद ने पुलिस को चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर कोतवाल योगेश उपाध्याय मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और घटना का मुआयना किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें