फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले की दरिंदगी की हद पार, अब हो रहा पछतावा

Thu, 10 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
 फौजी की पत्नी के प्रेमी ने इश्क के जुनून में दरिंदगी की तो हदें ही पार कर दीं। प्रेमिका के जेठ, सास और भतीजे की नृशंस हत्या कर प्रेमी ने उन्हें ठिकाने तो लगा दिया लेकिन, जब होश आया तो प्रेमी को अपने किए पर पछतावा हो रहा है। कोतवाली में पुलिस हिरासत में पहुंचे संजय से जब इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बारे में पूछा तो वह फफक पड़ा और बोला, मेरी तो मत ही मारी गई थी।
विज्ञापन

  बुधवार को रुद्रपुर से पुलिस तिहरे हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त श्यामपुर थाना प्रेमनगर देहरादून में रहने वाले फौजी दीपक जोशी के पड़ोसी व उसकी पत्नी चंचल के प्रेमी संजय पंत को सिसैया गांव के अनिल कुमार के साथ कोतवाली लेकर आई। पुलिस हिरासत में कोतवाली में बैठे संजय पंत से तीन लोगों की हत्या के पीछे का कारण मालूम किया तो उसने बरबस ही सब कुछ बोल डाला और फफक-फफक कर रोने लगा।
संजय ने बताया कि वह ग्रेजुएट है और होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद आईएमए में कैटरिंग का काम करता था। लेकिन, चंचल के प्यार ने उसे अंधा कर दिया। मोहब्बत के आगे उसे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। उसकी प्रॉपर्टी से प्यार नहीं था, बल्कि उसे पाना चाहता था।
विज्ञापन

  हत्यारोपी संजय ने बताया कि उसके परिवार में मां, बड़ा भाई और एक बहन है। पिता तुलसी दत्त पंत की मौत हो चुकी है। रूंधे गले से संजय ने कहा कि इश्क के जुनून ने उसे अपराधी बना दिया। चंचल के पति दीपक जोशी के शारीरिक शोषण के आरोप पर उसने कहा कि वह चंचल से प्यार करता था। चंचल उसे प्यार करती थी या नहीं, इससे कोई मतलब नहीं। उसने तिहरे हत्याकांड पर पछतावा जताते हुए अपने हक में कुछ भी कहने से मना कर दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें