एएसपी देवेेंद्र पिंचा ने बताया कि रविवार की रात जसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में एक घर में पड़ी डकैती का जल्दी ही खुलासा होने की उमीद है। उधर सूत्रों के मुताबिक यूपी के कंजरों पर शक की सुई घुम रही है। हालांकि दबिश में सभी संदिग्ध घरों में नहीं मिले।
एएसपी ने बताया कि डकैती में जिला मुरादाबाद के भगतपुर, ठाकुरद्वारा के ही बदमाशों का हाथ होने की संभावना है। एक दो को तो चिह्नित भी कर लिया है। बाबरखेड़ा के चार घरों में डकैती डालने वाले बदमाशों में से भगतपुर (मुरादाबाद) पुलिस ने मुठभेड़ में चार को पकड़ लिया था।
संभावना यह है कि गिरोह के बाकी फरार सदस्यों का रायपुर डकैती में हाथ हो सकता है। एसओजी तथा पुलिस की टीमें मुरादाबाद तथा रामपुर पुलिस के सहयोग से जल्दी ही बदमाशों को दबोच लेगी। एएसपी ने बताया कि बाबरखेड़ा तथा रायपुर में डकैती डालने वाले बदमाश नितांत ग्रामीण परिवेश के है। जो लूट में नकदी, जेवर के अवावा लिहाफ, जूते आदि समान तक ले गए और देहाती भाषा बोल रहे थे।