बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी चला रही लड़की की मौत हो गई। जबकि स्कूटी पर बैठी दूसरी लड़की और बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार की शाम रुद्रपुर मार्ग पर गौतमी हाइट्स होटल के पास स्कूटी और बाइक आपस में टकरा गई। दुर्घटना में स्कूटी चालक खुशबीन जहां (23) पुत्री गुलाम साबिर और साथ में बैठी उसकी भतीजी यासमीन (22) पुत्री यामीन निवासीगण परमानंदपुर और बाइक चालक अकीब (30) पुत्र सलामत निवासी सुल्तानपुर पट्टी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने खुशबीन जहां को मृत घोषित करल दिया। बताया जाता है कि स्कूटी चालक और बाइक सवार दोनों साथ-साथ काशीपुर को आ रहे थे। दोनों लड़कियां ग्राम दभौरा मुस्तकम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं।