फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासमपुर में डकैती का प्रयास

Mon, 23 Feb 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में डकैती डालने आए करीब छह हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर और एक अधेड़ को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। गांव में जाग होने पर बदमाश गांव में डकैती नहीं डाल सके। पुलिस अधिकारियों व एसओजी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम कासमपुर निवासी लाखन सिंह ने कहा कि रविवार रात को वह अपने पशुओं के तबेले में सोया हुआ था। पास ही स्थित अपने पशुओं के तबेले में उसका भतीजा उमेश (28) भी सोया हुआ था। रात लगभग डेढ़ बजे उसे कुछ बदमाशों की आहट सुनाई दी। उसने देखा तो बदमाश उसके भतीजे उमेश के पास खड़े थे। एक बदमाश को उमेश ने पकड़ रखा था। दूसरा बदमाश उसके साथ हाथापाई कर रहा था। वह उसके पास लाठी लेकर गया तो उस बदमाश ने उससे लाठी छीनकर उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। दूसरे बदमाश ने तमंचे से उमेश को गोली मार दी, जो उमेश के दाहिने हाथ के अंगूठे को चीरते हुए मुंह पर लगी। जिससे उसका एक दांत टूट गया। वह घर की ओर भागा तो दोनों बदमाश उसके पीछे भागने लगे। आगे खड़े चार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। इस बीच उमेश मौका पाकर भाग गया और गांव में शोर मचा दिया। जिससे बदमाश फरार हो गए। सूचना पर एएसपी देवेंद्र पिंचा, सीओ पीसी आर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी पिंचा ने बताया कि एसओजी टीम को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है। साथ ही पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें