फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप, ज्ञापन सौंपा

Thu, 18 Oct 2018 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर एसडीएम को ज्ञापन देते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 डीएम पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा कर एसडीएम विवेक प्रकाश को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसान विरोधी डीएम को बर्खास्त करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


आरोप है कि भाकियू प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के मोबाइल पर बुधवार को सुबह सवा नौ बजे डीएम ऊधमसिंह नगर का फोन आया। डीएम ने पड्डा को संपत्ति की जांच कराने सहित अन्य अपमानजनक शब्द प्रयोग करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बुधवार को शाम मंडी समिति परिसर में क्षेत्र के किसान भाकियू के बैनर तले एकत्र होकर तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

किसानों ने कहा कि भाकियू प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा किसानों की आवाज को उठाते हैं। धान केंद्रों पर तौल को लेकर मंडी में प्रदर्शन किया था। उन्होंने सीएम से किसान विरोधी डीएम को बर्खास्त करने की मांग की है। वहां कर्म सिंह पड्डा, दलजीत सिंह रंधावा, प्रताप सिंह संधू, अजीत रंधावा, सुखविंदर सिंह, विजेंद्र डोगरा, सतवंत सिंह आदि थे। 

क्षेत्र के कुछ किसानों द्वारा शिकायत की गई थी कि किसान यूनियनों की आपसी लड़ाई के कारण उनका धान नहीं बिक पा रहा है। किसानों ने उनसे धान खरीद को सुचारु करने की मांग थी। इसके बाद मैंने किसान नेता कर्म सिंह पड्डा को समझाया था। संभवत: उन्होंने मेरी बात का दूसरा मतलब निकाल लिया। -डॉ. नीरज खैरवाल,  डीएम, ऊधमसिंह नगर 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें