रुद्रपुर। वैशाली कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने मामा पर उसके और उसके पति के साथ गाली गलौच और घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र स्थित वैशाली कॉलोनी निवासी शिल्पी पाल का कहना है कि वह अपने पति पुनीत मिश्रा के साथ हेल्थ प्रोडक्ट का कारोबार करती है। इसी कारोबार को लेकर क्षेत्र में रहने वाले उसके एक मामा उससे रंजिश रखते हैं।
शिल्पी का आरोप है कि शुक्रवार देर शाम उसके मामा कुछ लोगों के साथ उसके घर में घुस आए और गालीगलौच करने लगे। विरोध करने पर मामा ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब घर के अंदर मौजूद उसके पति पुनीत ने बीचबचाव का प्रयास किया तो मामा ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।