फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे में भुगतान को लेकर मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिनेशपुर में ढाबे में खाना खाने के बाद भुगतान को लेकर हुए विवाद में मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि मारपीट में दो युवकों के साथ ही ढाबे वाला भी चोटिल हुआ है। ढाबा मालिक ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को मटकोटा मार्ग पर स्थित एक ढाबे में कुछ युवक खाना खा रहे थे। बताया जाता है कि नशे में युवकों के दो ग्रुप भिड़ गए। इसके बाद भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट हुई और अवैध असलहे से एक राउंड फायर भी हुआ। मारपीट में ढाबा मालिक के साथ दो युवक चोटिल हो गए। युवकों नेे जिला अस्पताल में अपना इलाज कराया है। एक युवक के कंधे में फ्रैक्चर भी हुआ है। शनिवार की सुबह ढाबे के मालिक ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी। मगर देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें