रुद्रपुर। देसी शराब की दुकान बंद कर ई रिक्शे से घर लौट रहे दो सेल्समैनों से बाइक सवार नकाबपोश तमंचे के बल पर नकदी भरा बैग छीन कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 35 हजार रुपये थे। सेल्समैनों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही पीड़ितों के साथ ही ई रिक्शा चालक से भी पूछताछ की।
काशीपुर रोड पर गल्ला मंडी मोड़ के पास देसी शराब का ठेका है। ठेके पर तैनात सेल्समैन प्रकाश बिष्ट और मनीष कुमार सुभाष कॉलोनी में किराये पर रहते थे। शनिवार रात करीब 11:30 बजे वे दुकान बंद कर ई रिक्शा में बैठकर कमरे पर जा रहे थे। गल्ला मंडी में सुलभ शौच
ालय के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश ने तमंचा तानकर मनीष से नकदी भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। सेल्समैनों ने घटना की सूचना ठेका स्वामी के साथ ही बाजार चौकी पुलिस को दी।
पहले सेल्समैनों ने पुलिस को सवा लाख रुपये बैग में होने की बात कही और फिर 35 हजार होना बताया। इधर, बाजार चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हालांकि ई रिक्शा चालक और सेल्समैनों के बयानों में विरोधाभास है। आसपास के सीसीटीवी कैैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है।