जसपुर। प्रभारी कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी दानिश उर्फ शाहबुद्दीन निवासी लक्ष्मीपुर खेड़ा काशीपुर ने अप्रैल में बाइक चोरी की थी। तभी से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ठाकुरद्वारा मोड़ से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वहीं, एसडीओ संदीप सावंत ने बताया कि ग्राम रायपुर निवासी जमशीद, शाहिद, मुकन्दी, शकील, ग्राम राजपुर निवासी शमीम, ग्राम किशनुपर निवासी हरप्रीत, अमरीक सिंह, विद्युत लाईन में कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पाए गए थे। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।