फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब की कैंटीन में शराबियों का उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
शराबियों ने कैंटीन में की तोड़फोड़
विज्ञापन

रुद्रपुर। रोडवेज स्टेशन के समीप स्थित देसी शराब की दुकान से लगी कैंटीन में शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने कैंटीन में तोड़फोड़ भी की। पुलिस के आने से पहले ही हंगामा करने वाले खिसक गए। पुलिस तोड़फोड़ करने वालों को चिन्हित करने में जुटी है।
विज्ञापन

दरियानगर निवासी खड़क सिंह मेहरा ने रोडवेज स्टेशन के पास स्थित देसी शराब की दुकान में बनी कैंटीन किराए पर ले रखी है। सोमवार रात कुछ युवक उसकी कैंटीन में आए। शराब पीने के बाद जब कर्मचारियों ने युवकों से बिल मांगा तो वे भड़क गए। पहले उन्होंने बिल देने से इनकार कर दिया और बिल कम करने की मांग करने लगे। जब कैंटीन संचालक खड़क सिंह ने इनकार किया तो आरोपियों ने संचालक और कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। आरोपियों ने कैंटीन में तोड़फोड़ भी की। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों को चिन्हित करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें