फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदईयोंवाला में दो दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडा थाने के ग्राम कुंदईयांवाला में दो दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदईयोंवाला निवासी वीरपाल सिंह पुत्र अनूप सिंह रोजगार के सिलसिले में काशीपुर में रहता है। उसकी पत्नी विदेश गई हुई है। इस कारण उसका कुंदईयोंवाला स्थित मकान बंद रहता है।

उसने बताया कि 24 अक्तूबर को चोरों ने घर का ताला तोड़कर चांदी के जेवर, चांदी का छत्र, सिक्के, टोंटियां, एसी का कंप्रेशर और अन्य सामान चुरा लिया। तहरीर के आधार पर कुंडा पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


एसओ सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने कब्रिस्तान (काशीपुर) के पास से अकील निवासी महेशपुरा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने उक्त घर से चोरी की बात स्वीकारी। उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। टीम में नरेशपाल, अवधेश कुमार, विजय डसीला थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें